गौचर में होगी देवभूमि महापंचायत: आशीष नेगीकर्णप्रयाग प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बयान देते यूकेडी नेता आशीष नेगी

गौचर। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के नेता आशीष नेगी ने कर्णप्रयाग की हालिया घटना को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि चमोली के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय जनता की तीन सूत्रीय मांगों को स्वीकार कर जिस संवेदनशीलता और तत्परता के साथ स्थिति को संभाला, वह सराहनीय है।

आशीष नेगी ने कहा कि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल इस मामले को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि यह विषय स्थानीय जनभावनाओं, सामाजिक समरसता और कानून व्यवस्था से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें-: जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी अंतर्गत ग्राम पंचायत रडुवा गांव की बैजंती देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, सब्जी उत्पादन से लिख रही सफलता की नई कहानी

उन्होंने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी थी तो इसकी जिम्मेदारी पड़ोसी जनपदों रुद्रप्रयाग या पौड़ी के अधिकारियों को सौंपी जानी चाहिए थी। हरिद्वार में जांच कराए जाने के निर्णय पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए इसकी पारदर्शिता पर चर्चा की आवश्यकता बताई।

आशीष नेगी ने कहा कि किसी भी पहाड़ी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए, चाहे वह किसी सरकारी पद पर कार्यरत हो या सामान्य नागरिक। कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और न्याय भी निष्पक्ष रूप से होना चाहिए।

ये भी पढ़ें-:  थाईलैंड में चमकी चमोली की बेटी, मुन्नी देवी ने जीते दो स्वर्ण पदक

उन्होंने बताया कि इन मुद्दों पर व्यापक चर्चा तथा पहाड़ी समाज की एकजुटता को मजबूत करने के उद्देश्य से जल्द ही गौचर में देवभूमि महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस महापंचायत में प्रदेशभर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और पहाड़ी समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा, जहां आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श होगा।


ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।


अन्य खबरें –:


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed