चमोली के रडुवा गांव की बैजंती देवी अपने खेत में सब्जी उत्पादन कार्य करते हुए।रीप परियोजना के सहयोग से सब्जी उत्पादन कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ती बैजंती देवी।

पोखरी (चमोली)। जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी अंतर्गत ग्राम पंचायत रडुवा की निवासी बैजंती देवी ने स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से वह सब्जी उत्पादन के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

बैजंती देवी ने मेहनत और लगन के बल पर कृषि आधारित स्वरोजगार को अपनाया और आज वे स्थानीय स्तर पर सब्जी उत्पादन कर नियमित आय अर्जित कर रही हैं। उनका यह प्रयास न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहा है, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रहा है।

ये भी पढ़ें-: दुखद: शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा का सड़क हादसे में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कर्णप्रयाग घटना में बड़ा फैसला: अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, जांच हरिद्वार ट्रांसफर

उन्होंने बताया कि रीप परियोजना के तहत प्राप्त प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधनों ने उन्हें स्वरोजगार शुरू करने का आत्मविश्वास दिया। परियोजना के सहयोग से उन्हें आधुनिक खेती की जानकारी मिली, जिससे उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि हुई है।

बैजंती देवी का कहना है कि यदि ग्रामीण महिलाओं को सही दिशा, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो वे अपने परिवार की आर्थिक मजबूती के साथ-साथ समाज और क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

ये भी पढ़ें-: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पोखरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

उनकी सफलता की कहानी आज ग्रामीण महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण बन चुकी है। रडुवा गांव में उनकी पहल से अन्य महिलाएं भी स्वरोजगार और कृषि आधारित उद्यमों की ओर आकर्षित हो रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है।

बैजंती देवी की यह उपलब्धि दर्शाती है कि सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं का सही लाभ उठाकर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।


ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।

अन्य खबरें –:


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed