थाईलैंड के बैंकॉक में वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली चमोली की मुन्नी देवीचमोली के किमोठा गांव की मुन्नी देवी ने बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया।

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जनपद की बेटी मुन्नी देवी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है। पोखरी विकासखंड के किमोठा गांव निवासी मुन्नी देवी ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

12 से 14 जून 2026 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 18 देशों के लगभग 145 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुन्नी देवी ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में फुल पावर लिफ्टिंग और बेंच प्रेस स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।


ये भी पढ़ें-: ग्रामीण स्वरोजगार: 200 मुर्गियों से शुरू हुआ आत्मनिर्भरता का सफर, सुमन देवी कमा रही हैं 18 हजार रुपये तक मासिक आय

प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने पाकिस्तान, थाईलैंड सहित कई देशों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी इस सफलता से न केवल चमोली बल्कि पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है।

33 वर्षीय मुन्नी देवी इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। वह तीन बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपने गांव, जिले और देश का गौरव बढ़ाया है।


ये भी पढ़ें-: जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी अंतर्गत ग्राम पंचायत रडुवा गांव की बैजंती देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, सब्जी उत्पादन से लिख रही सफलता की नई कहानी

मुन्नी देवी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, खेल प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।


अन्य खबरें –:


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed