रुद्रप्रयाग। सतेराखाल अवैध शराब बरामद- चारधाम यात्रा के दौरान अवैध मदिरा की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने जनपद रुद्रप्रयाग में बड़ी कार्रवाई की है। सतेराखाल बाजार में की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों तथा जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक आनंद चौहान के नेतृत्व में टीम ने सतेराखाल बाजार स्थित एक व्यक्ति के घर की नियमानुसार तलाशी ली।
ये भी पढ़ें-: थाईलैंड में चमकी चमोली की बेटी, मुन्नी देवी ने जीते दो स्वर्ण पदक
तलाशी के दौरान घर से 11 अध्दे और 49 पव्वे मैकडॉवल व्हिस्की अवैध रूप से बरामद की गई। बरामद शराब के संबंध में आरोपी के खिलाफ मौके पर ही आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई।
इस अभियान में उप आबकारी निरीक्षक मधुर कुमार, आबकारी सिपाही रीना प्रधान, किरण प्रधान, सुंदरलाल तथा चंद्रिका भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-: कर्णप्रयाग प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो, गौचर में होगी देवभूमि महापंचायत: आशीष नेगी
आबकारी निरीक्षक आनंद चौहान ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभाग भविष्य में भी समय-समय पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाता रहेगा। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है।
ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।
अन्य खबरें –:

