अगस्त्यमुनि मरीन ड्राइव पर तोड़ी गई स्ट्रीट लाइटों की घटना, CCTV में कैद असामाजिक तत्व।अगस्त्यमुनि के पुराना देवल स्थित मरीन ड्राइव पर लगी 6 स्ट्रीट लाइटों को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर नदी में फेंक दिया।

अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग), 23 जून 2026। अगस्त्यमुनि मरीन ड्राइव नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना देवल स्थित मरीन ड्राइव पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मरीन ड्राइव पर स्थापित छह स्ट्रीट लाइटों को तोड़कर नदी में फेंक दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा थाना अगस्त्यमुनि को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने तथा उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-: महेंद्र भट्ट हिलास भोजनालय- राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने किया हिलास भोजनालय का शुभारंभ, यात्रा मार्गों पर और भोजनालय खोलने के दिए निर्देश

नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और नगर के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें-: कर्णप्रयाग घटना में बड़ा फैसला: अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, जांच हरिद्वार ट्रांसफर

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक संपत्ति किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की धरोहर होती है। इसकी सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नगर पंचायत ने लोगों से अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने का भी आग्रह किया है।

अगस्त्यमुनि नगर पंचायत ने विश्वास दिलाया है कि नगर को सुरक्षित, स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।

अन्य खबरें –:


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed