अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी

बद्रीनाथ/चमोली। जनपद चमोली में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चमोली पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कोतवाली बद्रीनाथ पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान देवदर्शिनी बैरियर से ज्योतिर्मठ की ओर एकादशी गुफा, बद्रीनाथ के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।


ये भी पढ़ें-:



बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त रविन्द्र कुमार (33 वर्ष) पुत्र देव प्रकाश, निवासी वार्ड नंबर-39, दुर्गापुरी, थाना कोटद्वार के खिलाफ कोतवाली बद्रीनाथ में मु0अ0सं0-05/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों की पवित्रता को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध शराब, मादक पदार्थों और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • हेड कॉन्स्टेबल अरुण गौरोला
  • कॉन्स्टेबल कैलाश

ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।

अन्य खबरें -:


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed