रुद्रप्रयाग। नंदा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले जागतोली दशज्यूला महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर क्षेत्रवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक कल संपन्न हुई। भारी वर्षा के बावजूद भी दशज्यूला क्षेत्र के लोगों में उत्साह और सहभागिता देखने योग्य रही। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, मातृशक्ति और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लेकर महोत्सव को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव साझा किए।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष महोत्सव को पहले से अधिक भव्य, दिव्य और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। आयोजन में क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों, धार्मिक आस्था और स्थानीय पहचान को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से और अधिक मजबूती से जुड़ सके।
ये भी पड़ें:-
जयवर्धन कांडपाल ने दिया भव्य आयोजन का भरोसा
बैठक में जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल ने कहा कि इस बार महोत्सव को और अधिक भव्य और व्यवस्थित रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दशज्यूला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे और इसके लिए सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है।
जनभागीदारी पर जोर
बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महोत्सव की सफलता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। युवाओं ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान यह भी तय किया गया कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत और धार्मिक कार्यक्रमों को विशेष स्थान दिया जाएगा।
ऐतिहासिक आयोजन की उम्मीद
ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग और मां नंदा देवी की कृपा से जागतोली दशज्यूला महोत्सव 2026 इस बार एक ऐतिहासिक और यादगार आयोजन साबित होगा। बैठक का समापन “जय मां नंदा देवी” के जयकारों के साथ हुआ।
ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।
अन्य ताज़ा खबरें-:
