कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने के मामले में गिरफ्तार निहंग यात्रीकर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों पर धारदार हथियार से हमले के बाद पुलिस ने चार निहंग यात्रियों को गिरफ्तार किया।

कर्णप्रयाग/चमोली। चमोली जिले के कर्णप्रयाग बाजार में स्थानीय व्यापारियों और हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे निहंग यात्रियों के बीच हुए विवाद के बाद धारदार हथियार से हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है, जबकि चौथा आरोपी उपचाराधीन होने के कारण पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के समीप हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और चार निहंग यात्रियों ने स्थानीय व्यापारियों तथा बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए।

घटना के संबंध में पीड़ित गजपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा संख्या 17/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने क्षेत्र में बैरियर लगाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं। चौथे आरोपी को अगले दिन कर्णप्रयाग चिकित्सालय से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली गई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं चौथा आरोपी उपचाराधीन होने के कारण पुलिस निगरानी में रखा गया है।


ये भी पढ़ें-:


क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

घटना के बाद गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईटीबीपी की एक कंपनी तथा पीएसी बल की तैनाती की गई है। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा क्षेत्र में कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त और निगरानी अभियान भी चलाया जा रहा है।

एसपी चमोली ने दी सख्त चेतावनी

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई

इधर ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में कोतवाली चमोली पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। पुलिस ने परविंदर सिंह, परमवीर सिंह और जोधवीर सिंह निवासी जीरकपुर, चंडीगढ़ के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। जांच के दौरान उनके वाहन से हॉकी स्टिक समेत अन्य सामग्री बरामद हुई थी।

गिरफ्तार आरोपी

  1. जसनप्रीत सिंह (23 वर्ष), निवासी सोहाना, मोहाली, पंजाब
  2. अजय सिंह (23 वर्ष), निवासी सोहाना, मोहाली, पंजाब
  3. सतविंदर सिंह (21 वर्ष), निवासी सेक्टर-68, एसएएस नगर मोहाली, पंजाब
  4. मनप्रीत सिंह (21 वर्ष), निवासी सोहाना, मोहाली, पंजाब (उपचाराधीन)

बरामद सामान

  • घटना में प्रयुक्त 4 तलवारें
  • दो मोटरसाइकिल
    • PB-65BK-3889
    • PB-65BE-4296

आरोपियों की गिरफ्तारी में शामिल रही पुलिस टीम

घटना के बाद आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई में कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी निम्नलिखित हैं—

  • कांस्टेबल मनवीर सिंह
  • प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग विनोद थपलियाल
  • वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी
  • चौकी प्रभारी गौचर, उपनिरीक्षक मानवेन्द्र गुसाईं
  • उपनिरीक्षक दिनेश पंवार
  • हेड कांस्टेबल दान सिंह
  • हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह
  • हेड कांस्टेबल प्रदीप बहुखंडी
  • हेड कांस्टेबल प्रकाश कंडवाल
  • हेड कांस्टेबल राकेश कुमार

ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।

अन्य खबरें -:


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed