महेंद्र भट्ट हिलास भोजनालय- चमोली में हिलास भोजनालय का शुभारंभ करते राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं।

चमोली। महेंद्र भट्ट हिलास भोजनालय- विकासखंड दशोली अंतर्गत मंडल घाटी सीएलएफ के तहत स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित सामुदायिक उद्यम “हिलास भोजनालय” का शुभारंभ रविवार को राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने किया। यह पहल ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ते हुए उनकी आर्थिक सशक्तता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने ग्रामोत्थान परियोजना के उद्देश्यों और आजीविका संवर्धन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि और आर्थिक सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।


ये भी पढ़ें-:


राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड के स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को तीर्थयात्रियों और पर्यटकों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। इससे स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा और राज्य की पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पहचान प्राप्त होगी।

उन्होंने भोजनालय संचालन में गुणवत्ता, स्वच्छता और ग्राहकों के प्रति बेहतर व्यवहार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि उत्कृष्ट सेवाओं से ही लोगों का विश्वास जीता जा सकता है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर भी सृजित होंगे।

सांसद महेंद्र भट्ट ने परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के प्रमुख यात्रा मार्गों पर ऐसे और सामुदायिक भोजनालय स्थापित किए जाएं, जिससे स्थानीय महिलाओं और युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान हो।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, जिला महामंत्री अरुण चमोली, जिला विकास अधिकारी कमलेश पंत, जिला परियोजना प्रबंधक शशिकांत यादव, रीप परियोजना के सहायक प्रबंधकों सहित स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।

अन्य खबरें –:


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed