रुद्रप्रयाग के चामक, गोडणा और जाखणी गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनतीं ऐश्वर्या रावतराज्यमंत्री दर्जा प्राप्त एवं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने चोपता मंडल के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त ऐश्वर्या रावत ने भाजपा मंडल चोपता के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभाओं चामक, गोडणा और जाखणी का दौरा कर ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों और मातृशक्ति ने ऐश्वर्या रावत का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य स्थानीय समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

इस अवसर पर ऐश्वर्या रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देशभर में अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए हैं

और अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।


ये भी पढ़ें:-


उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी ताकत है। इसी विश्वास के बल पर वे क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखते हुए ऐश्वर्या रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ लगातार कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान चामक दिनेश सेमवाल, ग्राम प्रधान गोडणा राकेश रावत, ग्राम प्रधान जाखणी सरोज देवी, विक्रम रावत, चंद्रबल्लव चमोला, दिलीप राणा, रामेश्वर सेमवाल, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण बर्तवाल, सुनीता बर्तवाल, यशपाल रावत, हिम्मत रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।


ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed