गोपेश्वर हेलीपैड से गंभीर मरीज हरेंद्र सिंह नेगी को एयर एम्बुलेंस द्वारा एम्स ऋषिकेश भेजते स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारीगंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज को गोपेश्वर से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

गोपेश्वर के पटियालाधार निवासी 50 वर्षीय हरेंद्र सिंह नेगी को गंभीर हालत में उच्च स्तरीय उपचार के लिए किया गया रेफर

चमोली, 15 जून 2026

पर्वतीय क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला प्रशासन चमोली, स्वास्थ्य विभाग, यूकाडा एवं एम्स प्रशासन के समन्वय से गंभीर रूप से बीमार मरीज को एयर एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार गोपेश्वर के पटियालाधार निवासी हरेंद्र सिंह नेगी (50 वर्ष) की तबीयत अचानक गंभीर हो गई थी। स्थानीय चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उच्च स्तरीय चिकित्सा उपचार की आवश्यकता बताई गई। इसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एयर एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था की।


ये भी पढ़ें:-


सोमवार को मरीज को गोपेश्वर हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां उनका विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जाएगा।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए एयर एम्बुलेंस सेवा किसी जीवनरक्षक व्यवस्था से कम नहीं है। इससे गंभीर मरीजों को कम समय में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं वाले अस्पतालों तक पहुंचाना संभव हो पा रहा है, जिससे कई मामलों में मरीजों की जान बचाने में मदद मिल रही है।

मरीज के परिजनों ने समय पर हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, यूकाडा और एम्स प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।

अन्य खबरें-:


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed