ज्योतिर्मठ/चमोली। चमोली जनपद के हेलंग क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। गुरुवार 12 जून को कोतवाली ज्योतिर्मठ को सूचना मिली कि हेलंग के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
सूचना मिलते ही ज्योतिर्मठ पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं फायर सर्विस की संयुक्त टीमें आवश्यक आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
नदी में चलाया गया व्यापक खोज अभियान
बचाव दलों द्वारा नदी और आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर खोजबीन की गई। काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के चालक का शव बरामद कर लिया गया।
मृतक की पहचान गोपाल सिंह (33 वर्ष) पुत्र राम सिंह, निवासी नेपाल के रूप में हुई है। शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ज्योतिर्मठ भेजा गया।
अन्य ताज़ा खबरें पढ़ें-
दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार ट्रक के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
रेस्क्यू अभियान में जुटी रहीं कई एजेंसियां
इस संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान में फायर सर्विस, ज्योतिर्मठ पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार जुटी रहीं।
फायर सर्विस टीम में LFM प्रदीप त्रिवेदी, चालक कुलदीप सिंह, एफएम भरत सिंह, एफएम पंकज थपलियाल, एफएम वीरेंद्र कुमार एवं एफएम विपिन सिंह शामिल रहे।
स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
नवीनतम समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।
अन्य खबरें-

