कार्तिक स्वामी जल कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भोजन कराते उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताकार्तिक स्वामी जल कलश यात्रा के अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

रुद्रप्रयाग/चमोली। भगवान कार्तिकेय के पवित्र धाम कार्तिक स्वामी में आयोजित भव्य जल कलश यात्रा के अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) युवा प्रकोष्ठ द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर केंद्रीय महामंत्री बीरू सजवाण के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

भंडारे में जल कलश यात्रा में शामिल होने वाले हजारों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों के लिए भोजन और जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। यात्रा मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों के सेवा भाव की सराहना की।

आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया। युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पूरे दिन श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित भाव से जुटे रहे।


ये भी पढ़ें:-


कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें भोजन एवं जलपान उपलब्ध कराया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चमोली यदुबीर नेगी, केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण, केदार घाटी के डॉ. आशुतोष भंडारी, जिला महामंत्री चमोली सुबोध बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी चमोली भारत सिंह कुंवर, ब्लॉक अध्यक्ष पोखरी हरीश काली, महिला विंग जिलाध्यक्ष चमोली राजेश्वरी बर्त्वाल, युवा अध्यक्ष पोखरी लक्ष्मण नेगी, गिरीश नेगी, प्रमोद नेगी, संगठन मंत्री पोखरी लक्ष्मी नेगी, उपाध्यक्ष पोखरी बबिता देवी, ब्लॉक प्रवक्ता पोखरी सपना देवी, कार्यक्रम सचिव पोखरी अंजू देवी, नगर प्रवक्ता पोखरी दमयंती देवी, ब्लॉक सचिव पोखरी रेखा देवी, बिना देवी, प्रीति कंडारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक यात्राओं के दौरान इस प्रकार की सेवा व्यवस्था यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान करती है और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत बनाती है।


ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed