कार्तिक स्वामी धाम में आयोजित जलकलश यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुकार्तिक स्वामी धाम में शिव महापुराण एवं ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति पर आयोजित जलकलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्तिक स्वामी में लाखों श्रद्धालुओं ने निकाली जलकलश यात्रा

रुद्रप्रयाग/चमोली। भगवान कार्तिकेय के पवित्र धाम कार्तिक स्वामी में आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण एवं ज्ञान यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजित जलकलश यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा का परिचय दिया।

धार्मिक परंपराओं के अनुसार निकाली गई जलकलश यात्रा दुर्गम पहाड़ी रास्तों और कठिन चट्टानी मार्गों से होकर गुजरी। बावजूद इसके श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव पूरे आयोजन के दौरान देखने लायक रहा।
भक्तजन भगवान कार्तिकेय के जयकारों के साथ जलकलश लेकर मंदिर पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।

कार्तिक स्वामी की यह जलकलश यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान कार्तिकेय के प्रति श्रद्धा,
समर्पण और विश्वास का प्रतीक मानी जाती है। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति की ओर से बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला तथा अगस्त्यमुनि ब्लॉक प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी को सम्मानित किया गया।



ये भी पढ़ें:-


मंदिर समिति अध्यक्ष विक्रम नेगी ने शिव महापुराण एवं ज्ञान यज्ञ के सफल आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों,
पुजारियों, श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

इस अवसर पर विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि कार्तिक स्वामी मंदिर समिति द्वारा किए जा रहे धार्मिक और जनहित के कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कार्तिकेय के प्रति लाखों श्रद्धालुओं की आस्था इस धाम की विशेष महत्ता को दर्शाती है।
साथ ही उन्होंने मंदिर के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

ब्लॉक प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी ने भी मंदिर समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने मंदिर और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर सहयोग देने की बात कही।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के उपाध्यक्ष उत्तम राज नेगी, सचिव बलराम नेगी, प्रबंधक पूर्ण नेगी, व्यास आचार्य बासुदेव थपलियाल, दिनेश थपलियाल, कर्नल डी.एस. बर्त्वाल, पुजारी नन्दूपुरी महाराज, ताजबर पुरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान कार्तिकेय से सुख, समृद्धि, शांति और विश्व कल्याण की प्रार्थना की।


ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed