ऑपरेशन प्रहार के दौरान थाना पोखरी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले चार युवकों के खिलाफ कार्रवाई।सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हुड़दंग कर रहे चार युवकों के खिलाफ थाना पोखरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई की।

पोखरी/चमोली। जनपद चमोली में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पोखरी पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 जून 2026 को थाना पोखरी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे हैं तथा शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें-: दुखद: शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा का सड़क हादसे में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कर्णप्रयाग घटना में बड़ा फैसला: अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, जांच हरिद्वार ट्रांसफर

मौके पर मौजूद युवकों को पुलिस कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया और उन्हें अपने घर जाने की सलाह दी, लेकिन नशे में धुत युवकों ने पुलिस की बात मानने के बजाय हंगामा जारी रखा। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चारों युवकों को हिरासत में लेकर थाना पोखरी पहुंचाया।

पूछताछ के दौरान उनकी पहचान मुकेश निवासी वल्ली पोखरी, अनूप निवासी किरोली पीपलकोटी, अनिल एवं अनुज निवासी किरोली पीपलकोटी के रूप में हुई।

पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हुड़दंग मचाने एवं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चारों युवकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल न होने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशे में हुड़दंग, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ और आमजन की शांति भंग करने वालों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।

अन्य खबरें –:


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed