थराली पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया वारंटी अभियुक्त

थराली/चमोली। थराली पुलिस वारंटी गिरफ्तार- जनपद चमोली में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थराली पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक चमोली के सख्त निर्देशों पर वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थराली पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद उमेश पुत्र एस. मियां निवासी बागेनियस, थाना दोरानियां, जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) लंबे समय से माननीय न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। न्यायालय के आदेशों की लगातार अवहेलना किए जाने पर उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।

ये भी पढ़ें-: चारधाम यात्रा पर मानसून का खतरा: यात्रियों को किन बातों का रखना होगा ध्यान?

वारंटी की गिरफ्तारी के लिए थराली पुलिस ने लगातार प्रयास किए और उत्तर प्रदेश में दबिश देकर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

चमोली पुलिस द्वारा वारंटियों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के दायरे में लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-: महेंद्र भट्ट हिलास भोजनालय- राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने किया हिलास भोजनालय का शुभारंभ, यात्रा मार्गों पर और भोजनालय खोलने के दिए निर्देश

थराली पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।

अन्य खबरें –:


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed