देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक मार्ग पर रास्ता भटके पर्यटकों को सुरक्षित निकालती DDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमदेवरियाताल ट्रेक मार्ग पर भटके पांच पर्यटकों को DDRF और SDRF ने संयुक्त अभियान चलाकर सुरक्षित रेस्क्यू किया।

112 पर सूचना मिलते ही हरकत में आया प्रशासन, स्थानीय लोगों की मदद से पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया

रुद्रप्रयाग, 15 जून 2026

रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध देवरियाताल-बनियाकुण्ड ट्रेक मार्ग पर रास्ता भटक गए पांच पर्यटकों को DDRF और SDRF की टीमों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। सभी पर्यटक सकुशल हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह करीब 6:10 बजे 112 कंट्रोल रूम पर साहिल कुमार द्वारा सूचना दी गई कि ट्रेक मार्ग पर पांच लोग रास्ता भटक गए हैं। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) ने DDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमों को तत्काल मौके के लिए रवाना किया।


ये भी पढ़ें:-

An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

रेस्क्यू अभियान के दौरान सुबह 8:25 बजे कॉलर से दोबारा संपर्क स्थापित किया गया। इस दौरान भटके हुए पर्यटकों को रास्ते में दो स्थानीय लोग मिले, जिन्होंने उनकी मदद की। स्थानीय निवासी हिमांशु ने प्रशासन को बताया कि पर्यटकों को सुरक्षित रूप से स्यूंकुडी की ओर लाया जा रहा है।

इसके बाद सुबह 9:46 बजे DDRF के नरेन्द्र सिंह ने पुष्टि की कि DDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं तथा सभी पांचों पर्यटक सुरक्षित मिल गए हैं। रेस्क्यू टीम ने उन्हें सुरक्षित नीचे लाकर राहत प्रदान की।

जिला प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। प्रशासन ने ट्रेकिंग करने वाले पर्यटकों से अपील की है कि पर्वतीय क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान स्थानीय गाइड की सहायता अवश्य लें तथा मौसम की ताजा जानकारी प्राप्त करने के बाद ही ट्रेकिंग पर निकलें।


ताज़ा समाचार अपडेट के लिए जुड़े रहें BBU उत्तराखंड पर।

अन्य ताज़ा खबरें:-

An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed